फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ में शहरों से गांवों तक पहुंचा कोरोना, 210 मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ में शहरों से गांवों तक पहुंचा कोरोना, 210 मिले संक्रमित
विज्ञापन

हापुड़। जिले में रविवार को कोरोना के 210 मरीज मिले, जबकि 222 स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 946 पहुंच गई है, खास बात यह है कि अब कोरोना शहर की पॉश कॉलोनियों से निकलकर गांवों तक पहुंच गया है। सोमवार को आठ गांवों में 25 मरीज मिले, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग करायी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को 1776 लोगों की जांच की, इसमें एंटीजन से 979, आरटीपीसीआर से 797 लोगों की जांच की। एंटीजन में 19, आरटीपीसीआर में 176, टू्रनेट में तीन लोग संक्रमित मिले। रविवार को स्वस्थ हुए 222 मरीजों में दो अस्पताल और 220 होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मरीज
नाहर बाग कॉलोनी में तीन, गद्दावली गढ़ में एक, पीएचसी दौतई में एक, चीनी मिल सिंभावली में एक दो, जखैड़ा में एक, गोहरा में एक, सालासर में एक, नगर पालिका पिलखुवा में एक, शक्तिनगर चमरी में एक, गढ़ थाना में एक, दया नर्सिंग होम बाबूगढ़ में एक, महेशपुर में एक, पुलिस लाइन में एक, भगवानपुरी में एक, पीएस हापुड़ देहात में एक, विवेक विहार में एक, मसूदपुर में एक, आवास विहास हापुड़ में एक, आलमपुर में एक, सुभाषनगर में एक, भीमनगर में एक, हापुड़ में दस, नान में एक, कुचेसर रोड पर एक, ततारपुर में एक, जरोठी में एक, खिलवाई में पांच, दरगाह शरीफ में एक, लुहारी में चार, जखैड़ा गढ़ में एक, बदरखा गढ़ में तीन, अलीपुर गढ़ में एक, मीरा रेती एक, रोहताश में एक, मोरपुर में एक, वाराणसी का एक, कामपुर का एक, दिनेश नगर का एक।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की हो रही निगरनी
सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना से पीड़ित मरीजों की निगरानी करायी जा रही है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed