फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ में 25 मैदान और चार हॉल चुनावी सभाओं के लिए किए गए चिह्नित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ में 25 मैदान और चार हॉल चुनावी सभाओं के लिए किए गए चिह्नित
विज्ञापन

हापुड़। चुनाव आयोग ने 27 जनवरी के बाद आठ फरवरी तक मैदानों और कम्यूनिटी हॉल में सशर्त रैली व सभाएं आयोजित करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले में 25 मैदान और चार हॉल चिह्नित कर लिए गए हैं। इसके अलावा गढ़ में दो स्थानों पर हेलीपेड के लिए भी भूमि चिह्नित कर ली गई है। चुनावी बैठक के लिए हॉल और हेलीपेड के लिए अभी और स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। फिलहाल बाइक रैली, पदयात्रा, रोड शो पूर्ण रूप से जिले में प्रतिबंधित रहेंगे।
कोविड प्रोटोकॉल के साथ हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और प्रचार जोरों पर हैं। प्रत्याशियों की नजर प्रचार प्रसार के तरीकों पर है। सोशल मीडिया पर अधिक जोर दिया जा रहा है। लेकिन अब चुनाव आयोग की ओर से दी गई छूट के बाद 27 जनवरी से आठ फरवरी तक सशर्त छूट दी गई है। 27 जनवरी को प्रत्याशी अंतिम रूप से तय हो जाएंगे। इसके बाद चिह्नित खुले मैदानों पर अधिकतम 500 लोगों की सभाएं कर सकेंगे। शर्त ये होगी कि मैदान की क्षमता का 50 फीसदी या आपदा प्रबंधन द्वारा तय संख्या जो भी कम हो मानी जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम अनुज सिंह ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए 28 जनवरी से खुले मैदान में अधिकतम 500 लोगों की सभाओं की अनुमति होगी। डोर-टू डोर जनसंपर्क के दौरान अब प्रत्याशी के साथ अधिकतम दस लोग रह सकेंगे। पहले पांच लोगों की अनुमति थी। जिसे बढ़ाकर अब आयोग ने दस कर दिया है। चिह्नित बंद हॉल में क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों की सभाएं कोविड प्रोटोकॉल के साथ हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चुनावी सभाओं के लिए चिह्नित मैदान
तहसील हापुड़ --
1- दिल्ली रोड रामलीला मैदान
2- दिल्ली रोड एसएसवी इंटर कालेज
3- मोदी नगर रोड श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मंदिर
4- मेरठ रोड दीवान पब्लिक स्कूल
5- मोदीनगर रोड सरस्वती शिश मंदिर
6- दिल्ली रोड एसएसवी डिग्री कॉलेज
7- गांव असौड़ा स्टेडियम
8- तगासराय में चौधरी ताराचंद इंटर व डिग्री कॉलेज
9- शेखपुर बाबूगढ़ में नवभारत इंटर कॉलेज
10- नली हुसैनपुर बाबूगढ़ आदर्श इंटर कॉलेज
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा -
1- बारहदरी रामलीला मैदान
2- घोड़ा फार्म
3- राजनगर कालोनी स्थित मैदान
4- नक्का कुआं गढ़ रोड सरस्वती शिशु मंदिर
5- गांव दोतई स्थित आईएमयू इंटर कालेज
6- गांव लोधीपुर सोबन लाला बाबू बैजल इंटर कालेज
7- किसान डिग्री कालेज सिंभावली
8- किसान इंटर कालेज सिंभावली
9- छत्रपति शिवाजी डिग्री कालेज बहादुरगढ़
10- स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज सलारपुर बहादुरगढ़
11- सर्व हितैषी इंटर कॉलेज भदस्याना
मीटिंग हॉल-
1-अमृत परिसर हॉल ब्रजघाट
2-शगुन फार्म हाउस स्थित हॉल, गढ़
धौलाना विधानसभा क्षेत्र
1-राजपुताना रेजीमेंट इंटर कालेज पिलखुवा
2-रामलीला मैदान पिलखुवा
3-ककराना चारागाह
मीटिंग हॉल
1-कान्हा श्याम मैरिज होम पिलखुवा
2-शगुन फार्म हाउस, दौलतपुर ठीकरी
-----
हैलीपेड के लिए चिह्नित मैदान -
1-बारहदरी रामलीला मैदान गढ़
2-किसान डिग्री कालेज सिंभावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed