{"_id":"61ed951e0dc6e51f611746bc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd233122687","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में 1453 की छूटी टीईटी, फूटकर रोए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में 1453 की छूटी टीईटी, फूटकर रोए परीक्षार्थी
विज्ञापन
ताराचंद कॉलिज में टेट परीक्षा छूटने के कारण अधिकारी के सामने रोती छात्रा संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ में 1453 की छूटी टीईटी, फूटकर रोए परीक्षार्थी
हापुड़। जिले के 14 केंद्रों पर आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में 1453 अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई, इनमें बहुत से छात्र डॉक्यूमेंट सत्यापित कराकर केंद्र पर नहीं पहुंचे थे। केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलने के कारण अभ्यर्थी अफसरों के सामने फूटकर रोए। अफसरों ने नियमावली का हवाला देकर इसमें किसी भी तरह की सहायता से इनकार कर दिया। 11348 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
दोनों पालियों की परीक्षा में 12801 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली (प्राथमिक स्तर) की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई, इस पाली में 7265 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें 6464 ने परीक्षा दी, 801 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली (उच्च प्राथमिक स्तर) की परीक्षा में 5536 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें 4884 उपस्थित रहे, 652 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज लेकर केंद्र पर पहुंचना था, इनमें असल अंक तालिका और आईडी कार्ड सत्यापित हुआ मांगा गया था। लेकिन बहुत से अभ्यर्थी बिना सत्यापित करायी कॉपी लेकर ही केंद्र पर पहुंच गए, जिन्हें प्रवेश नहीं मिला, तगासराय स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थी अफसरों के सामने प्रवेश दिलाने को लेकर फूट फूटकर रोते रहे, लेकिन उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। अभ्यर्थी बार बार कह रहे थे कि कोरोना के कारण कॉलेज बंद हैं, ऐसे में सत्यापन किससे कराते। असल दस्तावेज दिखाने के बावजूद भी प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
परीक्षा छूटते ही लगा जाम
टीईटी परीक्षा छूटते ही हजारों की संख्या में अभ्यर्थी सड़कों पर आ गए। इससे मेरठ रोड, दिल्ली, बुलंदशहर, गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।