फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छह हजार निर्वाचन कार्मिक को लगेगा बूस्टर डोज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
छह हजार निर्वाचन कार्मिक को लगेगा बूस्टर डोज
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने में लगे जिले के करीब छह हजार निर्वाचन कार्मिकों को स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बूस्टर डोज लगाएगा। इन कार्मिकों पर दूसरे डोज के 9 महीने अंतराल की बाध्यता नहीं होगी, बल्कि तीन महीने का समय पूरा होने पर यह सुविधा दी जाएगी। कार्मिकों को निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा।
कोरोना महामारी में टीकाकरण ही सुरक्षा कवच का कार्य कर रहा है। शासन द्वारा बुजुर्ग, हेल्थ, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बूस्टर डोज शुरू की गई है, लेकिन यह डोज उन्हीं लोगों को लगेगा जिन्हें दूसरा डोज लिए 9 महीने का समय पूर्ण हो गया है। हापुड़ में पहले ही चरण में चुनाव है, जिसकी तैयारी युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। ऐसे में कार्मिकों को दूसरी लहर की तरह की संक्रमण का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

इस खतरे को कम करने के लिए शासन ने निर्वाचन कार्मिकों को बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है। जिन कार्मिकों की ड्यूटी निर्वाचन में लगी है और उन्हें दूसरा डोज लिए तीन महीने हो गए हैं। वह बिना देरी किए बूथ पर जाकर बूस्टर डोज ले सकते हैं। सिर्फ निर्वाचन कार्मिकों के लिए ही यह सुविधा शुरू की गई है, बाकी वर्ग के लिए दूसरे डोज में 9 महीने के अंतराल वाली शर्त ही मान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed