{"_id":"61e45e2503ee7f5b00170b55","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2327880182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप से गढ़मुक्तेश्वर में डॉ. नरेंद्र सोलंकी व धौलाना से सीएम चौहान लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप से गढ़मुक्तेश्वर में डॉ. नरेंद्र सोलंकी व धौलाना से सीएम चौहान लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप से गढ़मुक्तेश्वर में डॉ. नरेंद्र सोलंकी व धौलाना से सीएम चौहान लड़ेंगे चुनाव
हापुड़। विधानसभा चुनाव में पहली बार गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना सीट पर आप ने अपने प्रत्याशी रण में उतार दिए हैं। गढ़ सीट पर डॉ नरेंद्र सोलंकी और धौलाना सीट पर सीएम चौहान चुनाव लड़ेंगे। हापुड़ की सीट पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो सका है। इन प्रत्याशियों के आने से अन्य गुटों के दावेदारों के समीकरण बिगड़ गए हैं।
मूलरूप से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी सिंह की जन्मस्थली नूरपुर के रहने वाले डॉ नरेंद्र सोलंकी ने वर्ष 2003 में राजनीति में कदम रखा था। इस वर्ष से 2012 तक वह कांग्रेस में रहे, वर्ष 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ गए। वर्ष 2018 में उन्हें पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया, साथ ही गढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी का दायित्व भी सौंपा। पार्टी द्वारा इसी सीट से उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस सीट से भाजपा, कांग्रेस ने भी जाट प्रत्याशी को ही टिकट दिया है। तीसरी प्रत्याशी भी जाट समाज से ही होने के कारण चुनाव मजेदार हो गया है।
उधर, धौलाना विधानसभा से प्रत्याशी बने सीएम चौहान पार्टी की बुनियाद रखी जाने से ही पार्टी के लगनशील कार्यकर्ता रहे हैं, पार्टी में उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रहने के साथ ही दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की टीम में शामिल रहे। हाईकमान ने उन पर विश्वास जताया है, धौलाना सीट पर आप से सीएम चौहान का टिकट होने से यहां भी चुनाव पेचिदा हो गया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने पार्टी को जीत दिलाने का दावा किया है।
विज्ञापन
डॉ नरेंद्र सोलंकी =
शिक्षा--डिप्लोमा इन डेंटल हाईजीनिस्ट
व्यवसाय-डेंटिस्टरी
मूल निवास-नूरपुर,
- राजनीतिक अनुभव-
2003-2012 तक कांग्रेस में रहे।
2013 में आप में शामिल हुए।
2018 में आप के जिलाध्यक्ष बने।
----
सीएम चौहान =
शिक्षा- बी.कॉम एमए
व्यवसाय-व्यापार
मूल निवासी-पिलखुवा
-राजनीतिक अनुभव-
आप पार्टी की स्थापना से ही पार्टी में शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रवक्ता रहे।
पश्चिमी यूपी का संगठन प्रभारी और कोषाध्यक्ष रहे।