फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कुराना टोल फ्री कराने के आरोप में 15 किसानों पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कुराना टोल फ्री कराने के आरोप में 15 किसानों पर मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। क्षेत्रीय किसानों को टोल में छूट की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन(असली) के पदाधिकारियों को कुराना टोल टैक्स फ्री कराना महंगा पड़ गया। कोरोना की गाइडलाइन और धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में जिलाध्यक्ष समेत चार नामजद व 15 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिलाध्यक्ष ने इस मामले में रोष व्यक्त किया है।
संगठन के पदाधिकारी शुक्रवार को कुराना टोल पर पहुंचे थे और यहां किसानों को टोल टैक्स में छूट के लिए करीब 45 मिनट तक टोल फ्री करा दिया था। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बाना ने धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। पदाधिकारियों का आरोप था कि टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं से टोल टैक्स वसूला जाता है। इतना ही नहीं टोल प्लाजा के एक किलोमीटर के निकट रहने वाले किसानों को भी परेशान किया जाता है। विरोध करने पर आए दिन टोलकर्मी भाकियू पदाधिकारियों से व आम जनता से अभद्रता व मारपीट करते हैं। पुलिस ने यहां पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया था। एसपी दीपक भूकर और सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह से फोन पर वार्ता के बाद ही पदाधिकारी यहां से हटे थे।
विज्ञापन

सीओ डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है। कोरोना की गाइडलाइन व धारा 144 का उल्लंघन कर भाकियू पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया है। इस मामले में भाकियू असली के जिलाध्यक्ष देवेंद्र बाना सहित महिला विंग की जिलाध्यक्ष विनीता चौधरी, सुमित मावी, हरपाल और 15 अज्ञात पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि भाकियू(असली) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बाना का कहना है कि आचार संहिता की आड़ में किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। इस संबंध में एसपी से मिलकर बातचीत की जाएगी। समाधान न होने पर किसानों को एकजुट कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed