{"_id":"61e1b0568e9a903be16461d1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23269824","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क रेलवे स्टेशन आने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क रेलवे स्टेशन आने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मास्क रेलवे स्टेशन आने पर लगेगा जुर्माना
हापुड़। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अब रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति या यात्री को बिना मास्क के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यदि कोई बिना मास्क के मिला तो उस पर दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा बिना प्लेटफार्म टिकट के कोई भी व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर घूमता पाया जाता है तो उसके खिलाफ की कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके बाद भी कई यात्री लापरवाही कर रहे हैं। इन्हें देखते हुए अब रेलवे प्रशासन के अधिकारियों ने बिना मास्क के स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि शनिवार से रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत बिना मास्क के यात्रियों पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। थूकने वालों पर सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बिना मास्क के किसी भी यात्री को टिकट भी नहीं दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन से निर्देश मिल गए हैं। सभी टीटीई, आरपीएफ और जीआरपी को निर्देश दे दिए गए हैं।