{"_id":"61e1afa101281830a35baffa","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2326981123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को पीटकर घर से निकाला
हापुड़। दहेज की मांग पूरी न होने पर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी ससुराल पक्ष के लोगों ने सात माह की गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। मारपीट से महिला का गर्भपात भी हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कबट्टा निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसने पुत्री ज्योति की शादी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी कपिल के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए विवाहिता से आए दिन मारपीट करने लगे। बार बार समझाने के बावजूद काफी दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान उसकी पुत्री गर्भवती हो गई। लेकिन, आरोपियों ने उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। आरोप है कि कुछ दिन पहले सात माह की गर्भावस्था में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पुत्री को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। मारपीट से उसकी पुत्री का गर्भपात हो गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कपिल, देवी सिंह व अनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।