फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कड़ी सुरक्षा के बीच कलक्ट्रेट में आज से नामांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कड़ी सुरक्षा के बीच कलक्ट्रेट में आज से नामांकन
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने भी कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। नामांकन कक्षों की ओर प्रत्याशियों के साथ दो लोगों को जाने की अनुमति होगी। इस दौरान परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। आरओ-एआरओ नियुक्त किए जा चुके हैं। यह सभी प्रत्याशियों से जांच के बाद नामांकन पत्र भरवाएंगे। सभी नामांकनों को हर दिन का डाटा ऑनलाइन अपलोड भी करना होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। कलक्ट्रेट के सौ मीटर दायरे में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। जुलूस आदि पर प्रतिबंध रहेगा, इस पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। कोई भी प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र के आरओ से नामांकन पत्र ले सकेगा। हालांकि अभी तक नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी नामांकन प्रक्रिया की स्थिति
- बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट में शुरू हुई नामांकन पत्रों की बिक्री
- कलक्ट्रेट से सौ मीटर दूर गाड़ी खड़ी करके नामांकन कक्ष तक पहुंचेंगे प्रत्याशी
- नामांकन कक्ष के बाहर पुलिस की निगरानी में ही मिलेगा अंदर प्रवेश
- कलक्ट्रेट परिसर व बाहर शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेटों की लगाई ड्यूटी
- आईडी कार्ड दिखाकर कोई भी व्यक्ति आरओ से ले सकेगा नामांकन पत्र
ये रहेगी चुनाव कार्यक्रम की प्रक्रिया --
नामांकन की शुरुआत, 14 जनवरी
नामांकन की अंतिम तिथि, 21 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच, 24 जनवरी
नाम वापसी की अंतिम तिथि, 27 जनवरी
मतदान, 10 फरवरी
मतगणना, 10 मार्च
कलक्ट्रेट में यहां होंगे नामांकन --
- धौलाना विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी कक्ष संख्या-सी 39 में
- हापुड़ विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी कक्ष संख्या-सी-33
- गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी कक्ष संख्या-सी 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed