फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

धौलाना। बझैड़ा कला गांव में दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता की ससुरालियों ने पीटकर हत्या कर दी। पिटाई के कारण महिला का गर्भपात भी हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पति को गिरफ्तार किया है।
गुलावठी निवासी नदीम ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी बहन शमा की शादी बझेड़ा कलां निवासी जावेद से हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। लेकिन, कुछ दिनों बाद ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसकी गर्भवती बहन का ससुराल वालों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उसने बताया कि चार दिन पहले उसकी दस माह की गर्भवती बहन की हत्या कर दी गई और ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।
सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या के मामले में पति जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed