फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूटी, 52 दिन बाद हुआ मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूटी, 52 दिन बाद हुआ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी निवासी हीरा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाश ने ई-रिक्शा लूट लिया और फरार हो गया। थाना व चौकी के चक्कर काटने के बाद जब मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो इंसाफ के लिए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। 52 दिन बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित हीरा ने बताया कि 15 नवंबर को एक युवक उसकी ई-रिक्शा में बैठ गया। आरोपी उसे गढ़ रोड पर ले गया, जहां उसे धोखे से नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बेहोश होने पर आरोपी उसे सड़क किनारे फेंककर ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गया था। होश में आने पर पीड़ित पहले चौकी और फिर थाने पहुंचा। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद उसने एसपी से शिकायत की। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि थाना देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed