{"_id":"61d8838dbf3bea5ab32f5cdd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2323799156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर के लोगों को मिला आश्वासन, धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर के लोगों को मिला आश्वासन, धरना स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर के लोगों को मिला आश्वासन, धरना स्थगित
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के गंगानगर गांव के लोगों को वन विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के विरोध में छह दिन से चल रहा धरना शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन पर स्थगित हो गया। भ्रष्टाचार के मामले की जांच का भी आश्वासन मिला।
भाकियू के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया कि गंगानगर में 1985 में बंगाली परिवार आकर बसे थे, जिन्हें तत्कालीन सरकार ने पट्टे भी आवंटित किए थे। इन लोगों का नाम राशन कार्ड में भी दर्ज था। लेकिन वन विभाग द्वारा नोटिस जारी कर, लगातार इन लोगों को गांव छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा था। इसके विरोध में छठे दिन भी धरना शुरू हुआ। वन विभाग के अधिकारियों को कार्यालयों में घुसने नहीं दिया गया। दोपहर बाद एडीएम, एएसपी, सीओ समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या को सुना। गंगानगर के लोगों को परेशान न किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य मामलों में जांच का भी आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर अशोक कुमार, नितिन चौहान, जगदीश चौधरी, अंकुर, अंकित, प्रदीप कुमार, विकास, केशव, किशन सिंह, हरिराज सिंह, दिनेश त्यागी, जीते चौहान, कर्ण सिंह, राजवीर सिंह, मुनव्वर खां, अमित गोयल, वैद्यनाथ, दीपक, शेखर कुमार, चेतन सिंह, रिजवान खां, अफजाल खां, योगेश चौहान, उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।