फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लोक अदालत में वैवाहिक विवादों का होगा निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लोक अदालत में वैवाहिक विवादों का होगा निस्तारण
विज्ञापन

हापुड़। जनपद न्यायाधीश के न्यायालय कक्ष में बुधवार को बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला न्यायाधीश बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने की। जिसमें विशेष लोक अदालत को सफल बनाने को महत्वपूर्ण वैवाहिक विवादों को निस्तारित करने पर चर्चा की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायाधीश लवली जायसवाल ने बताया कि वैवाहिक विवादों के संदर्भ में प्री-लिटिगेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन 22 जनवरी को जनपद न्यायालय के प्रांगण में होगा। इस विशेष लोक अदालत में ऐसे वैवाहिक विवादों का निस्तारण किया जाएगा, जो अभी न्यायालय में दाखिल नहीं हुए हैं। ऐसे पति पत्नी, सास, ससुर, देवर ननद, जेठ, जेठानी जो घरेलू कलह का सामना प्रतिदिन कर रहे हैं और परेशान करने वालों के खिलाफ कोई मुकदमा इसलिए कोर्ट में दाखिल नहीं करना चाहते, क्योंकि वे उनके घरवाले हैं और कोर्ट कचहरी से परिवार का विघटन होने के डर से मामले को कोर्ट के समक्ष नहीं ले जा पाते हैं। तो यह विशेष लोक अदालत ऐसे परिवार जन को यह सुविधा देती है कि वे न्यायालय की लंबी प्रक्रिया से बचते हुए अपने मामलों में सरल व सुविधा जनक निर्णय देने के लिए आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ का कार्यालय न्यायालय परिसर के प्रांगण में स्थापित है। जहां तक जन मानस की आसानी से पहुंच हो सकती है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मयंक गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा रेखा शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ संजय गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed