फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

18 साल से ऊपर की 54 फीसदी आबादी ने नहीं लिया दूसरा डोज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
खतरा : जिले में 18 साल से ऊपर की 54 फीसदी आबादी ने नहीं लिया दूसरा डोज
विज्ञापन

हापुड़। जिले में 18 साल से ऊपर की 54 फीसदी आबादी ने अभी तक दूसरा डोज नहीं लगवाया है, जबकि 22 प्रतिशत लोग पहले टीके से भी दूर हैं। प्रदेश के समस्त जिलों की समीक्षा में हापुड़ को सबसे खराब प्रदर्शन वाले जिलों में 9वें स्थान पर रखा गया है। मंडलायुक्त ने डीएम, सीएमओ को पत्र जारी कर, नाराजगी जताते हुए सुधारे के सख्त आदेश दिए हैं।
जिले में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। इन दिनों टीकाकरण का छठा चरण चल रहा है, 18 साल से ऊपर की 10.94 लाख आबादी को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि किशोरों की संख्या 94 हजार चिंहित की गई। एक साल से अभियान चल रहा है लेकिन तक 80 प्रतिशत से भी कम लोगों ने पहला टीका लगवाया है।
विज्ञापन

कोरोना के नए स्वरूप का खतरा जिले पर मंडरा रहा है, संक्रमित मरीजों की संख्या 30 के पार हो गई है। लेकिन टीका अभी भी धीमी गति से ही चल रहा है। शासन की समीक्षा में हापुड़ की स्थिति टीकाकरण के मामले में संतोषजनक नहीं मिली है, यह हाल तब है जब जिले की आबादी अन्य जिलों के मुकाबले बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में टीकाकरण में सुधार करने की बात कही है, इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि हापुड़ सबसे खराब प्रदर्शन वाले जिलों में 9वें पायदान पर है। दूसरे टीके के मामले में भी स्थिति बेहद खराब है। इसका कारण यह है कि 18 साल से ऊपर की करीब 2.26 लाख आबादी ने अभी तक पहला टीका नहीं लगवाया है, जबकि दूसरा टीका सिर्फ 512731 लोगों ने ही लगवाया है।

---
जिले में टीकाकरण की स्थिति
18 साल से ऊपर की कुल आबादी----1094000
कुल डोज----------1380296
पहला डोज---------867565
दूसरा डोज---------512731
---
टीके के लिए रोजाना लगा रहे बूथ
टीकाकरण के लिए रोजाना बूथ लगाए जा रहे हैं, लोगों को घर-घर जाकर भी अवगत कराया जा रहा है। टीकाकरण से वंचित लोगों को जल्द से जल्द प्रतिरक्षित कर दिया जाएगा।
- डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed