{"_id":"61d1f2bc9d08fc6310729312","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd232115479","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई
हापुड़। विधानसभा चुनाव से पहले सपा और रालोद के गठबंधन को मजबूती देने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में सपा की गुटबंदी एक बार फिर जाहिर हो गई। पूर्व जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष द्वारा एक दूसरे पर तंज कसे गए। जिसके बाद कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई हुई। यह मामला दिनभर चर्चाओं में रहा।
बताया जाता है कि रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के कार्यालय के बाहर रालोद, सपा और प्रसपा के गठबंधन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन के दौरान तीनों दलों के पदाधिकारी यहां मौजूद थे। कार्यक्रम लगभग समाप्ति की ओर था, तभी नगर अध्यक्ष रहे इकबाल कुरैशी को संबोधन के लिए बुलाया गया। सपा की जिले में वर्तमान में कोई कमेटी सक्रिय नहीं है। बताया जाता है कि इकबाल कुरैशी ने भीड़ को लेकर टिप्पणी कर दी, जिसके बाद तेजपाल प्रमुख गुट ने इसका विरोध कर दिया। वाद विवाद में बात इतनी बढ़ी कि कुछ कार्यकर्ताओं में हाथापाई शुरू हो गई। लात घूंसे भी चलने लगे। जिसके कारण कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई और पार्टी के वरिष्ठ लोगों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव कराया।
पार्टी विरोधी हो रही गतिविधियां
पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने बताया कि कुछ लोग नहीं चाहते ही पार्टी का जनाधार बढ़े, इसके लिए इनके द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियां की जा रही हैं। इसी कारण कुछ व्यवधान हुआ था। कार्यक्रम पूरी सफल तरीके से संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
कम जगह होने की कही थी बात
पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल कुरैशी ने बताया कि मैंने भीड़ के हिसाब से जगह कम होने की बात कही थी, इसी बात को लेकर थोड़ी नोकझोंक हुई। पार्टी का पुराना कार्यकर्ता हूं और हमेशा पार्टी को आगे पहुंचने की बात करता हूं।