{"_id":"61d1f0bbfcfbc1263e5d3bfa","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd232115375","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन खींच रहे कर्मचारियों को टोलकर्मियों ने लाठी डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन खींच रहे कर्मचारियों को टोलकर्मियों ने लाठी डंडों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत लाइन खींच रहे कर्मचारियों को टोलकर्मियों ने लाठी डंडों से पीटा
हापुड़। हापुड़-बुलंदशहर के बीच हाइटेंशन लाइन डालने का काम कर रहे मजदूरों पर टोल कर्मियों का कहर टूट पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में कुराना टोल कर्मियों ने पांच मजदूरों को जमकर पीटा। मजदूरों का कहना था कि वे पिकअप गाड़ी में सवार होकर जंगल के रास्ते से एनएच-334 स्थित टोल प्लाजा से आगे पहुंचे थे। ऐसे में उन्हें रोक लिया गया। हमले के दौरान एक मूकबधिर भी घायल हुआ है।
मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के कस्बा नानू निवासी सद्दाम ने बताया कि हाईटेक पावर ट्रांसमिशन कंपनी में गाड़ी चलाता है। कंपनी के द्वारा हापुड़-बुलंदशहर हाइटेंशन लाइन डालने का काम कर रही है। रविवार शाम कर्मचारी नानू निवासी शाबिर, शहजाद, मूकबधिर चांद व शाहरूख बुलंदशहर के गुलावठी के निकट एक गांव के पास लाइन का काम कर रहे थे। काम के बाद पिकअप गाड़ी में लेकर हापुड़ लौट रहा था। गाड़ी को खेतों के रास्ते से लेकर कुराना टोल प्लाजा से थोड़ा आगे एनएच-334 के निकट पहुंची।
आरोप है कि इसी दौरान करीब आधा दर्जन टोलकर्मियों ने गाड़ी को रुकवा लिया। इन लोगों ने मजदूरों से टोल टैक्स अदा करने की बात करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर इन लोगों ने अपने दो दर्जन साथियों को मौके पर बुला लिया। इन लोगों ने लाठी डंडों से सभी मजदूरों को बेरहमी से पीटा। मारपीट में सभी घायल हो गए। आरोप है कि इसी दौरान सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और टोलकर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में भी उनके साथ मारपीट की। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, इसकी अधिकारिक स्तर से जांच कराई जा रही है। पुलिस की लापरवाही उजागर होती है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।