{"_id":"61d1eff6612f1808f95e9808","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2321152133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से लौट रहे युवक से मोबाइल व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से लौट रहे युवक से मोबाइल व नकदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी से लौट रहे युवक से मोबाइल व नकदी लूटी
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र में ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक के साथ सपनावत चौकी क्षेत्र के गांव डहाना-मतनावली मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। बाइक छीनने को लेकर हुई जद्दोजहद में युवक ने चाबी फेंक दी। जिसके बाद बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर बदमाश युवक को जान से मारने की धमकी देकर तमंचा हवा में लहराते हुए फरार हो गए।
ग्राम मतनावली निवासी संगम राणा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में नौकरी करता है। रविवार देर शाम ड्यूटी पूरी कर वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह डहाना गेट से आगे गांव की ओर पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे मोबाइल फोन, दो हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद घबराए युवक ने डहाना बस स्टैंड पर पहुंचकर डायल 112 फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के बताए घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में लूट की तहरीर दी है। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर आसपास के क्षेत्र में जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।