{"_id":"61d1ef3a004dc222a11825ab","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2321151168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेट कॉरिडोर की साइट से लाखों का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेट कॉरिडोर की साइट से लाखों का माल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेट कॉरिडोर की साइट से लाखों का माल चोरी
हापुड़। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कर रही कंपनी की थाना हाफिजपुर के गांव महमूदपुर स्थित साइट से चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कंपनी के कर्मचारी बिहार के जनपद जगदीशपुर निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर का पूरे जिले में कार्य चल रहा है। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित साइट पर निर्माण कार्य पड़ा हुआ था। 30 दिसंबर को चोरों ने कंपनी की साइट से दो कट्टे नट-बोल्ट, एक शटरिंग प्लेट व छह स्टील बायलर चोरी कर लिया। जिनकी कीमत लाखों रुपये है। मामले की जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर छानबीन की। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।