फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
थाना देहात पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी संवाद - फोटो : HAPUR
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार रात मुठभेड़ के बाद डेढ़ माह पहले इलेक्ट्रानिक शोरूम में हुई चोरी में संलिप्त चार चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी के माल के अलावा अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी विशेष मित्तल का थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड पर मित्तल इलेक्ट्रानिक्स और फर्नीचर का शोरूम है। 16 नवंबर की रात छत के रास्ते से चोर दीवार में कूमल कर शोरूम के अंदर दाखिल हुए थे। चोरों ने शोरूम से 18 एलईडी, दो इंडक्शन चूल्हा, एक स्पीकर, 90 रुपये हजार चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस व एसओजी की टीम को वारदात का पर्दाफाश करने में लगाया गया था। शनिवार रात देहात थाना प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय व एसओजी प्रभारी को सूचना कि कुछ संदिग्ध गांव टियाला की तरफ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम मे टियाला बाइपास के निकट चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार होने का प्रयास करने लगे। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के मोती कालोनी निवासी राहुल जाटव, लज्जापुरी निवासी विशाल, जनपद बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र के गांव भगोट निवासी अनुज व जनपद गाजियाबाद के थाना टीलामोड़ क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी गुड्डू के रूप में हुई। इनके पास से दो बाइक, दो तमंचे, दो चाकू बरामद हुए। निशानदेही पर चोरी की छह एलईडी व एक इंडक्शन कुकर बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed