{"_id":"61d08c36b953d65cc356b079","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd232063837","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को गोली मारने वाले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों को गोली मारने वाले आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों को गोली मारने वाले आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव खड़खड़ी में आमलेट खा रहे दो युवकों को शराब के नशे में गोली मारने वाले आरोपी जीजा साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह भी बरामद कर लिया है। घायल युवकों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
गांव ख़ड़खड़ी निवासी अमित त्यागी व प्रताप शुक्रवार देर शाम गांव में एक ठेले पर आमलेट खाने के लिए गए थे। इस दौरान गांव के ही रहने वाले गजेंद्र और उसका जीजा रघुनाथ त्यागी निवसी गांव किसौला जिला बुलंदशहर बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गए। इस दौरान उनका विवाद हो गया। आरोप है कि गजेंद्र ने तमंचा निकालकर अमित व प्रताप पर गोली चला दी थी। इस दौरान अमित के सिर में गोली लगी वहीं, प्रताप भी कंधे में गोली लगने से घायल हो गया था। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दोनों गांव खडख़ड़ी में एक नलकूप पर बैठे हैं। पुलिस ने नलकूप पर छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा व खोखा कारतूस बरामद कर लिया है।