फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ईकेवाईसी बिना 1.20 लाख किसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ईकेवाईसी बिना 1.20 लाख किसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान
विज्ञापन

हापुड़। पीएम किसान सम्मान योजना से जुड़े जिले के 1.20 लाख किसानों को 31 मार्च तक आधार कार्ड की मान्यता को लेकर ईकेवाईसी कराना होगा। निर्धारित अवधि में ईकेवाईसी नहीं करने पर योजना का लाभ रोका जा सकता है। शासन से आए इस आदेश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।
पीएम किसान सम्मान योजना में चयनित किसानों को हर साल 6 हजार रुपये मिलते हैं। यह पैसा तीन किश्तों में दिया जाता है, हर एक किश्त दो हजार रुपये की होती है। योजना में जोड़ते समय ही किसानों से उनके खातों की केवाईसी करा ली गई थी। इसमें समस्त दस्तावेज अपलोड कराए गए थे। जिसके बाद ही योजना का पैसा खातों में आना शुरू हुआ।
विज्ञापन

लेकिन अब शासन की तरफ से आधार कार्ड की मान्यता को लेकर संबंधित वेबसाइट पर ईकेवाईसी के नाम से लिंक खोल दिया गया है। इस लिंक पर किसान आधार कार्ड को अपडेट करा सकेंगे, साथ ही अन्य दस्तावेज भी सत्यापन करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें ईकेवाईसी
शासन द्वारा जारी (पीएम किसान डॉट जीओवी डॉट इन) वेबसाइट पर जाकर ईकेवाईसी का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आधार कार्ड का नंबर मांगा जाएगा, जिस नंबर को डालकर खुद को पंजीकृत किया जा सकेगा। जिन किसानों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, वह जन सेवा केंद्र या साइबर कैफे पर जाकर भी आसानी से ईकेवाईसी करा सकते हैं। पुराने पंजीकृत किसानों को भी यह कराना अनिवार्य है।
किसानों को न करें परेशान
योजना में जुड़े एक साल से अधिक हो गया है, केवाईसी भी करा चुके हैं। अब किसानों को ईकेवाईसी के नाम से परेशान न किया जाए। मिलों पर गन्ना डाला जा रहा है। ऐसे में किसानों के पास समय भी नहीं है। नई प्रक्रिया को समाप्त किया जाए।--पवन हूण, जिला अध्यक्ष, भाकियू भानु।
आधार कार्ड करा चुके हैं अपडेट-
जिले के किसान पहले ही आधार कार्ड अपडेट करा चुके हैं। अब बार बार उन्हें परेशान किया जा रहा है। नई प्रक्रिया को समाप्त कर, पहले केवाईसी करा चुके किसानों को परेशान न किया जाए। किसानों को इस तरह परेशान किया गया तो बर्दाश्त नहीं होगा।--ज्ञानेश्वर त्यागी, मंडल महासचिव, भाकियू।

किसान जल्द कराएं ईकेवाईसी
वेबसाइट पर लिंक जारी कर दिया गया है, किसान जल्द ईकेवाईसी करा लें, ताकि उन्हें योजना का समय से लाभ मिल सके। किसानों के खातों में लगातार किस्त का पैसा भेजा जा रहा है।--डॉ वीबी द्विवेदी, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed