फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पहले ही दिन बुक हो गए दस दिन के स्लॉट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आवास विकास कालोनी में टीका लगवाने के लिये लेपटॉप से स्लॉट बुक करती युवती संवाद - फोटो : HAPUR
सुरक्षा कवच - पहले दिन बुक हो गए दस दिन के स्लॉट
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना से बचाव के लिए तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष के दायरे में आने वाले किशोरों को टीका लगाने के लिए शनिवार से ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग सेवा शुरू हो गई। पहले दिन दस दिन की टीके बुक हो गए। टीकाकरण के लिए जिले में 14 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं बिना स्लॉट बुक कराए भी किशोर टीका लगवा सकते हैं।
तीन जनवरी से किशोरों का भी टीकाकरण शुरू हो रहा है। शनिवार को दस बजे कोविन एप पोर्टल और सेतु एप पर स्लॉट खुलते ही किशोर अपना रजिस्ट्रेशन कराने में जुट गए। 14 टीकाकरण केंद्रों पर लगाए जाने वाले सत्र के लिए स्लॉट खोले गए। एक केंद्र पर 150 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 100 किशोर सीधा केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। जबकि 50 किशोरों को ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने की आवश्यकता पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहले दिन ही दस दिन के टीके बुक हो गए हैं।
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंचने वाले किशोर को अपने साथ आधार कार्ड, स्कूल आईडी कार्ड, राशन कार्ड या अन्य कोई भी पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी अनिवार्य रूप से बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

93,864 किशोरों को टीकाकरण का लक्ष्य
जिले में 15 से 18 वर्ष के 93,864 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। बीमार व दिव्यांग किशोरों का टीकाकरण प्राथमिकता पर किया जाएगा। इसके लिए शासन ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है।
केवल कोवैक्सीन ही लगेगी
15 से 18 वर्ष के युवाओं को निर्देशानुसार फिलहाल सिर्फ कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। पहला डोज लेने 28 दिनों बाद ही दूसरा टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में कोवैक्सीन टीके की कुल 24,500 डोज उपलब्ध हैं। इनमें से 2,500 डोज स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को ही प्राप्त हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार किशोरों को टीका लगाने के लिए टीके की कमी नहीं पड़ेगी।
इन केंद्रों पर लगेगा टीका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौलाना, सीएचसी सपनावत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गालंद, सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर, पीएचसी दौताई, जिला अस्पताल, सीएचसी हापुड़, पीएचसी दतियाना, पीएचसी मुदाफरा, पीएचसी हरोड़ा, पीएचसी बक्सर, सीएचसी सिखेड़ा, राजकीय महिला चिकित्सालय हापुड़ और पिलखुवा।

शिक्षा विभाग भी करेगा सहयोग
15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण करने के लिए शिक्षा विभाग की मदद लेकर विद्यालयों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। टीकाकरण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यदि किसी केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए लक्ष्य से अधिक किशोर पहुंचते हैं तो उनका भी टीकाकरण करने का प्रयास किया जाएगा। - डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed