फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

विद्युत निगम के एसडीओ से लूट का प्रयास, कार के शीशे तोड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
विद्युत निगम के एसडीओ से लूट का प्रयास, कार के शीशे तोड़े
विज्ञापन

हापुड़। बुलंदशहर में विद्युत निगम में तैनात उपखंड अधिकारी की कार पर हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी के पास कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। उनकी कार का शीशा तोड़ लूट का प्रयास किया। घटना के बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

विद्युत निगम बुलंदशहर में तैनात उपखंड अधिकारी देवेंद्र कुमार बुधवार देर शाम अपनी कार से किसी काम के सिलसिले में हापुड़ आ रहे थे। कार उनका चालक संजीव कुमार चला रहा था। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी के पास पहुंचने पर कुछ युवकों ने उनकी कार को सामने खड़े होकर रुकवा लिया। कार के रुकते ही युवकों ने उन्हें घेर लिया। कार का दरवाजा न खोलने पर युवकों ने कार का शीशा तोड़कर लूट का प्रयास किया। सूझबूझ दिखाते चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और वहां से निकल गया। इस पर युवकों ने कार पर पथराव कर दिया। इसके बाद उपखंड अधिकारी सीधे थाना हाफिजपुर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन की। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि उपखंड अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed