{"_id":"61cca5d5bf000500bc609a81","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd231914348","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के साथ घर लौट रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के साथ घर लौट रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के साथ घर लौट रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या
धौलाना। समाना गांव में परचून की दुकान करने वाले कपूरपुर निवासी व्यापारी की बुधवार की देर रात घर लौटते समय बाइक रोककर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान व्यापारी के पुत्र को भी गोली लगी, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर निवासी नेत्रपाल सिंह राघव समाना गांव में किराना की दुकान करते हैं। देर रात वह बाइक पर सवार होकर अपने बेटे के साथ गांव कपूरपुर लौट रहे थे, जैसे ही वह समाना से कुछ दूरी पर कमरुद्दीन नगर गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात बाइक सवारों ने हथियारों के बल पर बाइक रुकवा ली। अभी वह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने नेत्रपाल सिंह के सिर पर हथियार सटाकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद व्यापारी के पुत्र को भी गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लहूलुहान युवक के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे भी मौके पर पहुंचे। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि घायल को धौलाना अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है, बदमाशों की तलाश में कांबिंग की जा रही है।