{"_id":"61c8af588e985966f76946a2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23174753","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में कोरोना से बचाव के लिए 4.50 लाख किशोरों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में कोरोना से बचाव के लिए 4.50 लाख किशोरों को लगेगा टीका
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाती युवती संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ में कोरोना से बचाव के लिए 4.50 लाख किशोरों को लगेगा टीका
हापुड़। कोरोना से बचाव के लिए अब 15 से 18 साल तक के किशोरों को भी टीका लगेगा। इसके तहत जिले में करीब 4.50 लाख किशोरों को टीका लगाने की तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। सामान्य बूथों के साथ ही स्कूलों में भी कैंप लगेंगे। स्लॉट बुकिंग के बाद ही टीकाकरण कराया जा सकेगा। बूस्टर डोज का डाटा भी जुटाया जा रहा है, जिसके तहत बुजुर्गों व हेल्थ वर्कर्स को भी टीका लगाया जाना है। जिले में अब तक 1322209 टीके लग चुके हैं। इसमें 842810 लोगों को पहला तथा 479399 लोगों को दोनों डोज लगे हैं।
जिले में दो अप्रैल 2020 को कोरोना का पहला मामला दर्ज हुआ था। 16 जनवरी 2021 को जिले में पहली बार कोरोनारोधी टीकाकरण शुरू हुआ। लेकिन पहले चरण में हेल्थलाइन, इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगे। दूसरी लहर के चरम पर होने के दौरान 18 साल आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण में शामिल किया गया था। कोरोना की दो जानलेवा लहर झेल चुके किशोरों के टीकाकरण का सपना अब साकार हुआ है, अब तीन जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण को लेकर इस आयु वर्ग में काफी उत्साह है। वर्तमान में जिन वैक्सीन से टीके लगाए जा रहे हैं, उन्हीं से किशोरों को भी प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसकी तैयारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुरू कर दी है।
8510 हेल्थलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज की तैयारी
प्रधानमंत्री द्वारा हेल्थलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दिए जाने की घोषणा किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग आंकड़े जुटाने में लग गया है। हापुड़ में 8510 हेल्थलाइन वर्कर्स पंजीकृत हैं, जिन्हें 10 जनवरी से अभियान चलाकर बूस्टर डोज लगाया जाएगा। वहीं, बुजुर्गों का डाटा विभाग द्वारा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि शासन से किशोरों के टीकाकरण को लेकर गाइडलाइन का इंतजार है। डाटा जुटाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्यकरा लें, ताकि महामारी से बचा जा सके।