{"_id":"61c749e77c5a3203e968907e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23169108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
व्यापारी को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल में एएसपी को जानकारी देते व्यापारी संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़ व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे
हापुड़। दिन निकलते ही हथियारबंद बदमाशों ने गढ़ रोड स्थित फ्लाईओवर पर पक्का बाग निवासी गुड़ व्यापारी गोविंद कुलभूषण से तीन लाख रुपये लूट लिए। व्यापारी घर से नवीन मंडी के लिए जा रहा था। विरोध करने पर व्यापारी को गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है और उन्होंने पुलिस को खुलासे के लिए रविवार तक का समय दिया है।
गोविंद कुलभूषण की नवीन मंडी में गुड़ की आढ़त है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे व्यापारी मंडी जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था। गढ़ रोड स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर व्यापारी को रोक लिया। बदमाशों ने व्यापारी का थैला लूटने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी बदमाशों से उलझ पड़ा। जिसके बाद बेखौफ बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी। गोली व्यापारी की बाजू में लगी और वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। घायल अवस्था में व्यापारी को राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
लूट की सूचना पर पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी वैभव पांडेय भी अस्पताल पहुंच गए और घायल से पूछताछ कर यहां मौजूद परिजनों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
गुस्साए व्यापारियों ने दिया रविवार तक अल्टीमेटम
घटना के बाद व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी, युवा मंडल के अध्यक्ष राजीव दत्याने वाले, उपाध्यक्ष टुक्कीराम गर्ग, संजय अग्रवाल, अशोक बबली, जगदीश प्रधान, मोहित, अमित, विरेंद्र गर्ग, सोनू, सुनील जैन, सोनू बंसल, हरीश समेत अन्य व्यापारी पहले अस्पताल और फिर मंडी के बाहर जमा हो गए। यहां व्यापारियों ने गढ़ रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों की तलाश के लिए कुछ समय मांगकर व्यापारियों को शांत किया। इसके बाद मंडी में व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने रविवार तक खुलासे का समय दिया है। इसके बाद सोमवार को मंडी बंद करने के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है।
---
खुलासे के लिए गठित की गई तीन टीमें -
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व थाना पुलिस समेत तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।-दीपक भूकर, एसपी हापुड़।
--------
पुलिस का करना था सम्मान, अब सुना रहे खरी-खरी
व्यापारियों की ओर से पिछले दो दिनों से पुलिस का सम्मान किए जाने की तैयारी की जा रही थी। शनिवार शाम को पुलिस का चैंबर ऑफ कामर्स में सम्मान भी होना था। लेकिन दिन दहाड़े हुई वारदात के बाद व्यापारियों में उबाल है और अब पुलिस अधिकारियों को खरी खरी सुनाई जा रही है। पुलिस के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।
आठ माह बाद बदमाशों ने दोहराया क्राइम सीन-
पुलिस पुरानी घटनाओं से कितनी सबक लेती है और उसके लिए क्या एहतियातन कदम उठाती है इसकी पोल शनिवार सुबह खुल गई। करीब आठ माह पहले 10 अप्रैल को सूर्य विहार निवासी गुड़ व्यापारी सुनील गर्ग को गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाशों ने सात लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। बड़ी बात है कि इस घटना का खुलासा करने का दावा करते हुए पुलिस बदमाशों को जेल भेज चुकी है। लेकिन पुरानी और शनिवार की घटना में काफी कुछ मिलता जुलता है। एक गुड़ व्यापारी को सुबह के समय ही टारगेट बनाया गया। गढ़ रोड फ्लाईओवर पर उसी जगह घटना को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर पहले की तरह गोली मारी गई और उसी दिशा में बदमाश फरार भी हो गए। एक जैसी दो घटनाएं होने पर पुलिस के पुराने खुलासे पर भी सवाल उठ रहे हैं।

गुड़ मंडी में बैठक करते व्यापारी संवाद- फोटो : HAPUR

हॉस्पिटल में इलाज के लिये पहुंचा लुटेरों की गोली लगने से घायल हुया व्यापारी संवाद- फोटो : HAPUR

यापारी को गोली लगने के बाद हॉस्पिटल में पहुंचे व्यापारी संवाद- फोटो : HAPUR