फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिना लाइसेंस चलती मिली केक फैक्टरी, संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
क्रिसमस डे को लेकर नूमना लेते खाद्य विभाग की टीम संवाद - फोटो : HAPUR
बिना लाइसेंस चलती मिली केक फैक्टरी, संचालक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

हापुड़। क्रिसमस पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों से केक के नमूने लिए। इस दौरान बिना लाइसेंस चल रही एक केक फैक्टरी को बंद कराकर उसके संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठानों से दूध और दाल के भी नमूने लिए गए।

डीओ पवन कुमार ने बताया कि सिद्धार्थ नगर में बालाजी पेस्ट्री एवं केक नाम से बिना लाइसेंस फैक्टरी चल रही थी। जिसे तत्काल बंद कराकर संचालक के खिलाफ मुकदमा दायर करा दिया गया। इसके अलावा टीम ने गोल मार्केट स्थित गोल्डन केक स्टोर, डायमंड केक हाउस, रेलवे रोड स्थित रॉयल केक कन्फेक्शनरी, पिलखुआ स्थित बिस्किट्स एवं केक कन्फेक्शनरी से केक के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। वहीं देहात क्षेत्र में गांव महमूदपुर मोहल्ला ब्रह्मनान, गांव अकडौली, महमूदपुर, घुघराला, हरसिंहपुर में दूध के नमूने लिए किए गए हैं। साथ ही पुराना बाजार दाल व सरसों के तेल के नमूने लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नमूने जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed