फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डरा धमकाकर नाबालिग साली से दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डरा धमकाकर नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती
विज्ञापन

हापुड़। नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति द्वारा डरा धमकाकर नाबालिग साली से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला। पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसने अपनी बड़ी पुत्री की शादी थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक से की थी। इसके बाद से पुत्री बीमार रहने लगी। इस कारण उसकी छोटी पुत्री कभी-कभी बड़ी बहन की ससुराल चली जाती थी। दामाद ने डरा धमकाकर छोटी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी पुत्री को हत्या की धमकी देकर चुप करा दिया। आरोपी पिछले दो सालों से लगातार किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले किशोरी की हालत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सक को दिखाने पर पता चला कि वह गर्भवती है। परिजनों द्वारा पूछने पर किशोरी ने आपबीती बताई। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed