{"_id":"61c5fd4fb8d65a177c2270d5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2316384124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 12 लाख, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 12 लाख, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 12 लाख, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र
हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर वझीलपुर निवासी सत्यवीर सिंह से एक व्यक्ति ने 12 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद व्यक्ति को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया। ठगी की जानकारी पर रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने हत्या की धमकी देकर पीड़ित को भगा दिया। इस मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित सत्यवीर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव कुराना निवासी योगेंद्र शर्मा ने हुई थी। योगेंद्र ने बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी लगवा सकता है। झांसे में आकर उसने अपनी रिश्तेदारी के एक युवक की नौकरी लगवाने का उससे जिक्र किया। नौकरी लगवाने की एवज में योगेंद्र ने उससे 12 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने सत्यवीर को बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। उसने युवक को नियुक्ति पत्र देकर प्रयागराज भेजा, वहां पहुंचकर फर्जी नियुक्त पत्र के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी से रुपये लौटाने की बात कही। रुपये लौटाने से इनकार करते हुए आरोपी ने पीड़ित को हत्या की धमकी देकर भगा दिया।