फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

युवती की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
युवती की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोपियों ने फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। गांव के ही दो युवकों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। यह वीडियो युवती के भाई तक पहुंची तो उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि मंगलवार शाम उसके फोन पर व्हाट्सएप के जरिए एक अश्लील वीडियो पहुंची। वीडियो देखकर उसके होश उड़ गए। यह वीडियो उसकी बहन की थी। इसके बाद उसने अपनी बहन से पूछताछ की तो उसने इस प्रकार का कोई वीडियो बनाए जाने से इंकार कर दिया। पड़ताल करने पर उसे पता चला कि बहन के फोटो से छेड़छाड़ कर गांव के ही दो युवकों ने अश्लील वीडियो तैयार की है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि गांव निवासी सचिन व तनिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed