{"_id":"61c4ae9f917f1949d147a610","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd231574972","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे रोकने के लिए 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे रोकने के लिए 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हादसे रोकने के लिए 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित
हापुड़। कोहरे में जिले की सड़कों पर हादसा न हो, इसके लिए पीडब्ल्यूडी और पुलिस सड़कों पर मिलकर अभियान चलाएंगे। जिले में हादसे कम करने के लिए 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं और दुर्घटना संभावित स्थानों पर रिफ्लेक्टर व अन्य संकेतक लगाने का कार्य किया जाएगा। इन सड़कों पर हर पांच किलोमीटर में गति नियंत्रक चेतावनी बोर्ड लगाएं जाएंगे। 2021 में अबतक 283 हादसे हुए हैं इनमें 178 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
जिले में दो हाईवों के चौड़ीकरण के अलावा किठौर रोड, कुचेसर रोड, बीबीनगर रोड, गढ़ स्याना रोड जैसी सड़कों का निर्माण हुआ है। गढ़ मेरठ रोड के अलावा बुलंदशहर स्याना रोड का भी चौड़ीकरण प्रस्तावित है, लेकिन इन दोनों ही सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। किठौर रोड पर हाल ही में हुई एक दुर्घटना में केवल रफ्तार के कारण तीन युवकों की मौत हो गई थी। ऐसे में जिले की कुछ महत्वपूर्ण सड़कों पर दुर्घटनाओं में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। अब जब सर्दियां आ गई हैं तो ऐसी स्थिति में दुर्घटनाओं के बढ़ने की और अधिक संभावना है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाएगा।
इनसेट
दोतई कट गढ़, अंबेडकर तिराहा हापुड़ रहेगी नजर
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने पूर्व में हुई दुर्घटनाओं के आंकड़े के हिसाब से जिले में दस ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं। इन ब्लैक स्पॉटों पर विशेष रूप से सतर्कता बरती जाएगी। सड़क पर रिफ्लेक्टर, संकेतक के अलावा हल्के डिवाइडर भी बनाए जा सकते हैं। इन ब्लैक स्पॉट में दोतई कट गढ़, सिखैड़ा बंबा कंदौला गेट के सामने धौलाना, बालाजी मंदिर दिल्ली रोड हापुड़, अंबेडकर तिराहा हापुड़, रामपुर कट हापुड़, स्याना चौराहा गढ़, गांव सलारपुर टी प्वाइंट गढ़, किठौर रोड टियाला मोड़, सिमरौली कट बाबूगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
पांच किलो मीटर होगी गति सीमा
जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में 26 ऐसी सड़कों को चिन्हित किया गया है। जिन पर दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। इन सड़कों पर हर पांच किलो मीटर पर गति सीमा नियंत्रण के लिए चेतावनी बोर्ड लगाएं जाएंगे। इस पर खर्च होने वाले बजट का वहन लोक निर्माण विभाग करेगा।
कोट ---
सड़कों पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं रात के अंधरे और कोहरे में होती हैं। लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर दुर्घटनाएं न हो, इसके लिए ऐसे संकेतक और रिफ्लेक्टर को यहां लगाया जाएगा, जो ऐसी स्थिति में भी दिखाई पड़ जाएं। - जोध कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी, हापुड़।
---------------------------------------------------
पिछले दो वर्षों में हुई दुर्घटनाओं स्थिति --
वर्ष 2020 --
माह दुर्घटनाएं मौत घायल
जनवरी 33 19 26
फरवरी 30 16 30
मार्च 27 13 21
अप्रैल 5 2 5
मई 13 12 11
जून 20 18 12
जुलाई 27 12 19
अगस्त 21 10 16
सितंबर 32 20 18
अक्तूबर 31 23 18
नवंबर 30 14 24
दिसंबर 36 28 31
कुल 305 187 231
------
वर्ष 2021 --
माह दुर्घटनाएं मौत घायल
जनवरी 30 17 18
फरवरी 31 20 30
मार्च 33 23 24
अप्रैल 21 15 13
मई 19 15 10
जून 20 9 26
जुलाई 20 15 9
अगस्त 25 14 14
सितंबर 20 11 18
अक्तूबर 33 22 18
नवंबर 31 17 14
दिसंबर -- -- --
कुल 283 178 210