{"_id":"61c4a9b64c40e93caf0bb563","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd231573445","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगतिशील किसान रजनीश त्यागी का मेरठ में सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कृषि यूनिवर्सिटी में सम्मानित होते किसान संवाद
- फोटो : HAPUR
Link Copied
प्रगतिशील किसान रजनीश त्यागी का मेरठ में सम्मान
विज्ञापन
हापुड़। बागवानी की फसल से कामयाबी की कहानी लिखने वाले गांव दत्तियाना निवासी किसान रजनीश त्यागी का बृहस्पतिवार को मेरठ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि अनुसंधान केंद्र में सम्मान हुआ। इस कार्यक्रम में 20 जिलों से प्रगतिशील किसान आमंत्रित किए गए थे, इसमें हापुड़ से सिर्फ रजनीश त्यागी थे।
दत्तियाना निवासी किसान रजनीश त्यागी पहले पारंपरिक खेती करते थे, इसमें खास लाभ नहीं मिलने पर उन्होंने केला, पपीता, नींबू की खेती शुरू की, कृषि वैज्ञानिकों के टिप्स के बाद उन्नत नस्ल के पौधों की बागवानी ने उनकी जिंदगी बदल दी। इन दिनों रजनीश त्यागी बागवानी की खेती के साथ ही अपनी पौध भी तैयार कर रहे हैं। मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि अनुसंधान केंद्र की ओर से 20 जिलों से तीन किसानों का चयन किया गया। इसमें बागवानी के क्षेत्र में हापुड़ के रजनीश त्यागी को चुना गया। यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ राजेश कुमार मित्तल ने रजनीश त्यागी को सम्मानित किया। बता दें कि इससे पहले भी रजनीश त्यागी जिला स्तर पर कई बार सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।