{"_id":"61c20ba63869a82da86ba4ff","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd231452320","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के साथ बिगड़ी हवा की सेहत, 375 पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के साथ बिगड़ी हवा की सेहत, 375 पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन
ठंड में गर्म जैकेट पहनकर बाजार पहुंची युवतिया संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के साथ बिगड़ी हवा की सेहत, 375 पहुंचा एक्यूआई
हापुड़। ठंड के साथ अब हवा की सेहत भी बिगड़ने लगी है। मंगलवार को एक्यूआई का स्तर 375 दर्ज किया गया, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। चिकित्सकों ने सांस रोगियों को मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। सुबह के समय अब हल्का कोहरा छाने से भी हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है।
दीवाली के बाद से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था, जो हाल ही के दिनों में सामान्य होने लगा था। लेकिन एक बार फिर से हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। मंगलवार को दिनभर चटक धूप खिलने के बावजूद वातावरण में धुंध जैसा माहौल रहा। हवा की गुणवत्ता का सूचकांक एक्यूआई 375 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब सेहत का दर्शाता है। फिजिशियन डॉ. हरिओम ने बताया कि इस तरह का मौसम अस्थमा रोगियों के लिए खतरा है, ऐसे लोग घरों में ही रहें तो बेहतर है। समय से दवाएं लें, मास्क लगाकर बाहर निकलें समस्या होने पर कुशल चिकित्सक से परामर्श लें।
गलन बरकरार, धूप से भी राहत नहीं
पहाड़ों पर बर्फबारी से हापुड़ में भी जबरदस्त गलन और ठिठुरन का प्रकोप है। चटक धूप भी इससे राहत नहीं दिला पा रही है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री ही रहा। शाम होते ही सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दी। बाजार में भी सन्नाटा सा पसरा रहा।
विज्ञापन
एक सप्ताह में एक्यूआई की स्थिति-
तिथि एक्यूआई
20 दिसंबर 308
19 दिसंबर 247
18 दिसंबर 251
17 दिसंबर 234
16 दिसंबर 313
अगले सप्ताह बारिश के आसार
पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बर्फबारी जारी है, इससे मैदानी क्षेत्रों में अभी गलन बढ़ने की आशंका है। तापमान में गिरावट जारी रहेगी, अगले सप्ताह बारिश के भी आसार बन सकते हैं।--डॉ अशोक, वैज्ञानिक, कृषि विभाग केंद्र।

ठंड में तहसील चौराहे पर आग जलाकर हाथ सेंकते लोग संवाद- फोटो : HAPUR