{"_id":"61b4d2c4f8d1ce61b515b6f2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2308702190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ सदर सीट से मोनू होंगे बसपा के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ सदर सीट से मोनू होंगे बसपा के प्रत्याशी
विज्ञापन
रामलीला ग्राउंड में आयोजित बसपा की जनसभा में मौजूद कार्यकर्ता संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ विधानसभा सीट से मोनू होंगे बसपा प्रत्याशी
हापुड़। बहुजन समाजवादी पार्टी से हापुड़ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह के पुत्र मनीष उर्फ मोनू को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद मिश्रा ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित मंडलीय स्तर की जनसभा में इसकी घोषणा की।
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक अब लोगों को बसपा सरकार याद आ रही है। भाजपा, सपा एक सिक्के के दो पहलू है, दोनों के ही शासन काल में जनता परेशान रही। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार में बेरोजगारी चरम पर है। पिछले 14 महीने से प्रदेश के किसान कृषि कानून वापस करने, फसलों पर एमएसपी वाला गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। सरकार ने अब चुनाव में हार के डर से कानून वापस ले लिया।
अमरोहा गढ़ सीट से सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों के हाथों देश को बेच दिया हैं। बसपा सरकार में किसानों के गन्ने का सबसे ज्यादा भुगतान किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती, अमित अग्रवाल जोनी (छावनी वाले), सोनू शर्मा, वरूण शर्मा, अमित अग्रवाल, दीपक राणा, हाजी इमरान शामिल रहे।
विज्ञापन
भाजपा, सपा और रालोद में दावेदारों की भीड़ --
विधानसभा चुनाव से पहले जहां भाजपा एक बार फिर पुरानी लहर की उम्मीद से उत्साहित हैं। वहीं सपा और रालोद के गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूती के आसार हैं। ऐसे में तीनों ही पार्टियों में टिकट को लेकर होड़ मची हुई है। जिले की तीनों विधान सभा सीटों की बात करें तो यहां भाजपा से कम से 15 दावेदार हैं। इनमें सभी सीटों पर पांच पांच उम्मीदवार टिकट की आस में हाईकमान के चक्कर लगा रहे हैं। इसके अलावा सपा और रालोद से गढ़ और हापुड़ सीट पर दावेदारों की लंबी कतार है। रालोद की ओर से हापुड़ और गढ़ सीट मांगी जा रही है। जबकि सपाई इन पर अपना कब्जा जता रहे हैं। ऐसे में इन सीटों पर सभी दलों पर चार से छह दावेदार हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है।

रामलीला ग्राउंड में आयोजित बसपा की जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते बसपा के रास्ट्र- फोटो : HAPUR