फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिजली घरों पर चस्पा होगी 1.62 लाख बकायेदारों की सूची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिजलीघरों पर चस्पा होगी 1.62 लाख बकायेदारों की सूची
विज्ञापन

हापुड़। बिजली का बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के नामों की सूची अब बिजलीघरों पर चस्पा की जाएगी। बकायेदारों के लिए 22 अक्तूबर से शुरू हुई ओटीएस के तहत सरचार्ज माफ किया जाना था। लेकिन मात्र बीस फीसदी लोगों ने ही योजना का लाभ लिया। जनपद में अभी भी 1.62 लाख बकायेदार हैं जिन्होंने बिल जमा नहीं किया है।
एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के शुरू होने के बाद जिले में 42 हजार उपभोक्ताओं ने इसका लाभ लिया है। यह कुल उपभोक्ताओं का मात्र बीस फीसदी है। लेकिन यह अधिकारियों की उम्मीद से काफी कम है। जिले में बकायेदारों की संख्या करीब सवा दो लाख है। जिनमें 1,62,132 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने या तो कनेक्शन लेने के बाद से ही बिजली का बिल जमा नहीं किया है या लंबे समय से उन पर लाखों रुपया बकाया है।
विज्ञापन

अब बकायेदारों के नाम होंगे चस्पा
नोटिस जारी होने के बाद भी जिन लोगों ने बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं, उनके कनेक्शन विच्छेदन के साथ अब बड़े बकायेदारों के नाम बिजलीघरों पर चस्पा कर दिए जाएंगे। संबंधित बकायेदार का नाम बिजली घर पर चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को भेजा नोटिस
हापुड़ डिवीजन - 42096
पिलखुवा डिवीजन - 56646
गढ़ डिवीजन - 63830
15 तक है ओटीएस योजना-
ओटीएस योजना 15 दिसंबर तक जारी रहेगी, योजना का लाभ अधिक से अधिक बकायेदार लें, इसके लिए विभाग स्तर से जागरूकता के लिए प्रचार भी कराया जा रहा है। कार्रवाई से बचने के लिए लोग अपना बिल समय से जमा कर दें। - यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed