{"_id":"61b22f0e88ff6a6cba34087f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2307614105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की लापरवाही से 25 दिन में साढ़े 12 लाख लीटर पानी नाले में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की लापरवाही से 25 दिन में साढ़े 12 लाख लीटर पानी नाले में बहा
विज्ञापन
महताब गढ़ी में सरकारी नल पर पीने का पानी भरने के लिये लगी लोगो की लाइन संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका की लापरवाही से 25 दिन में साढ़े 12 लाख लीटर पानी नाले में बहा
हापुड़। नगर पालिका की लापरवाही से 25 दिन में तकरीबन 12.50 लाख लीटर पानी नाले में बह गया। वहीं, महताब गढ़ी मोहल्ले के 350 घरों के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। कोई हैंडपंप पर लाइन लगा रहा है तो कोई दूसरे मोहल्लों से पानी ढोकर ला रहा है।
महताब गढ़ी के लोगों ने बताया कि घर-घर पानी का कनेक्शन हैं। कॉलोनी में करीब एक महीने पहले पाइपलाइन डाली गई थी। नगर पालिका के कर्मचारियों ने मुख्य पाइप लाइन मोहल्ले के अंदर की लाइनों से जोड़ा ही नहीं। उसे खुला ही छोड़ दिया। इसके चलते पानी नाले में बहता रहता है। मोहल्ले के लिए रोजाना लगभग 50 हजार लीटर पानी की सप्लाई होती है, लेकिन लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हजारों की आबादी पानी को तरस रही है। पानी सड़क किनारे खोदे गए गड्ढों में भरा हुआ है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इनमें बच्चों के गिरने का खतरा है। साफ पानी होने के कारण डेंगू का लार्वा भी यहां पनप रहा है।
पानी के लिए भटक रहे लोग
पानी के लिए लोूग इधर-उधर भटक रहे हैं। सुबह के समय कॉलोनी में लगे हैंडपंपों पर लंबी लंबी कतारें लगी रहती हैं। कई बार विवाद भी हो जाता है। जिन लोगों के अन्य कॉलोनियों में लोगों से संपर्क हैं, वह वहां से भी पानी भरते हैं।
विज्ञापन
इंद्रगढ़ी के लोगों से लेना पड़ रहा पानी
मोहल्ले में बीते 25 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इंद्रगढ़ी में जाकर लोगों से पीने के लिए पानी लेना पड़ रहा है। रात के समय बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ता है, कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन राहत नहीं मिली है। -वीनू। --फोटो संख्या--03
हैंडपंप उगल रहे दूषित पानी
मोहल्ले में लगे हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। लेकिन टंकी का पानी नहीं आने के कारण इन्हीं हैंडपंपों का पानी प्रयोग करना पड़ रहा है। एक महीने से काफी परेशानी हो रही है, अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -सतवीर ।-फोटो संख्या--04
25 दिन से नालों में बह रहा शुद्ध पेयजल
कॉलोनी के बाहर सड़क पर पानी की मुख्य लाइन को खुला छोड़ दिया है। शुद्ध पेयजल नालों में बह रहा है। पालिका के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन खुली पड़ी पाइप लाइन को बंद तक नहीं किया जा सका है। -नेमवती। -फोटो संख्या--05
वाटर टैक्स दे रहे, नहीं मिल रहा पानी
मोहल्ले के लोग वाटर टैक्स दे रहे हैं, लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कॉलोनी का हर व्यक्ति परेशान है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल्द से जल्द पानी की सुविधा कॉलोनी में मिलनी चाहिए। -आरती। --फोटो संख्या--06
----
मौके पर भेजी जाएगी टीम -
महताबगढ़ी में पानी की सप्लाई न होने के मामले की जानकारी नहीं है, यदि लोगों को इस प्रकार की कोई समस्या है तो मोहल्ले में टीम भेजकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -एसके गौतम, ईओ हापुड़।

महताब गढ़ी में नाले के अंदर बहता पीने का पानी संवाद- फोटो : HAPUR