फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भटियाना में नामित प्रधान चुनने के दौरान संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भटियाना में नामित प्रधान चुनने के दौरान संघर्ष, पांच लोग घायल
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना में बुधवार को नामित प्रधान का चुनाव करने के लिए आयोजित ग्राम सभा की बैठक में दो पक्षों में हुआ विवाद संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
गांव भटियाना की वर्तमान प्रधान रजनी देवी हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। बुधवार सुबह गांव में ग्राम पंचायत सदस्यों में से प्रधान नामित होना था। इसके लिए ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने बैठक के लिए गांव निवासी रिछपाल सिंह को अध्यक्ष घोषित किया था। इस दौरान कुछ लोगों ने रिछपाल सिंह का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बात कर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गाली गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन

बात इतनी बिगड़ी कि लाठी डंडे लेकर लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व लात घूंसे चले। घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई और लोगों ने भागकर जान बचाई। मारपीट के दौरान गांव निवासी शकील, सुरेंद्र, किशन, छत्रपाल, पवन घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को हापुड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed