फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कृषि विभाग का 40 खाद केंद्रों पर छापा, 16 नमूने जांच को भेजे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
छापा मारते कृषि विभाग के अधिकारी - फोटो : HAPUR
कृषि विभाग का 40 खाद केंद्रों पर छापा, 16 नमूने जांच को भेजे
विज्ञापन

हापुड़। जिले में खाद बिक्री के 40 केंद्रों पर डीएम के आदेश पर जिला प्रशासन व कृषि विभाग की संयुक्त टीमों ने छापे मारे। 16 नमूने लेकर जांच को लैब भेजे। वहीं 10 दुकानदारों को चेतावनी दी गई तथा दुकान बंद करके भागने वाले एक दुकानदार को नोटिस दिया गया। रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए पीओएस मशीन के माध्यम से बिक्री कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में कई खाद विक्रेता इसमें हेरफेर कर किसानों को मिलने वाले सब्सिडी के यूरिया को कहीं और खपा देते हैं। इस तरह की शिकायतें मिलने पर डीएम ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को धौलाना तहसील क्षेत्र में उप कृषि निदेशक वीबी द्विवेदी, एसडीएम धौलाना सुनीता कुमार, हापुड़ तहसील में जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार, एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह, गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ दिव्या मौर्या, एसडीएम गढ़ अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि तीनों तहसीलों में 40 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापे मारे गए। इसमें 16 नमूने एकत्र किए। रिकॉर्ड खाली मिलने पर 10 दुकानदारों को चेतावनी दी गई, जबकि दुकान बंद कर भागे एक दुकानदार को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि खाद वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सैंपलों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed