फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जनरल बिपिन रावत का शोध केंद्र बना था हापुड़ का एसएसवी कॉलेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जनरल बिपिन रावत का शोध केंद्र बना था हापुड़ का एसएसवी कॉलेज
विज्ञापन

हापुड़। सीडीएस जनरल विपिन रावत का हापुड़ से गहरा नाता रहा है। मेरठ कॉलेज, मेरठ से पीएचडी करने के दौरान वह कई बार हापुड़ आए थे। हापुड़ का एसएसवी कॉलेज उनकी पीएचडी का शोध केंद्र बना था।
जनरल बिपिन रावत ने 1994 में सेना में मीडिया की भूमिका विषय पर मेरठ कॉलेज, मेरठ में प्रोफेसर एमेरिटस हरवीर शर्मा के सानिध्य में पीएचडी शुरू की थी। उस वक्त वह लेफ्टिनेंट जनरल थे। उनकी तैनाती आगरा में थी। एसएसवी पीजी कॉलेज का रक्षा अध्ययन विभाग शोध के मामले में बेहतर माना जाता है। इसके चलते वह रिसर्च के सिलसिले में एसएसवी कॉलेज आते रहते थे। कॉलेज के प्रोफेसर्स और अन्य शिक्षकों से विभिन्न मुद्दों पर लंबी बातचीत करते थे। उनकी अपने विषय पर असाधारण पकड़ थी। एसएसवी कॉलेज के एक प्रोफेसर ने बताया कि जनरल रावत कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग के शिक्षकों के सहयोग से 1996 में अपनी पीएचडी पूरी की थी। उन्हें याद कर कॉलेज के शिक्षक और प्रबंध समिति के पदाधिकारी भावुक हो गए। सभी ने कहा कि जनरल रावत बेहद हंसमुख मिजाज के व्यक्ति थे।
विज्ञापन

दाल रोटी था पसंदीदा भोजन
एसएसवी पीजी कॉलेज के एक सेवानिृवत्त शिक्षक ने बताया कि जररल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को दाल रोटी बेहद पसंद था। पीएचडी के सिलसिले में वह जब भी हापुड़ आए, उनके घर भोजन करके जाते थे। प्रोफेसर की पत्नी उस क्षण को याद कर भावुक भी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
जनरल रावत जिस समय पीएचडी कर रहे थे, उस वक्त मैं श्री शिक्षा प्रसार समिति का सदस्य था। कई बार उनसे मिलना हुआ। वह बेहद विनम्र स्वभाव के थे। उन्होंने कभी अपने पद का घमंड नहीं किया। उनका निधन स्तब्ध करने वाला है। - सुरेश चंद संपादक, सचिव एसएसवी कॉलेज
एसएसवी कॉलेज जनरल रावत की पीएचडी का शोध केंद्र रहा है। रक्षा अध्ययन विभाग में पीएचडी के लिए आने वाले युवाओं को जनरल रावत की विनम्रता और लगन का उदाहरण दिया जाता है। उनकी मृत्यु से गहरा आघात पहुंचा है। -डॉ पंकज शर्मा, पूर्व प्रवक्ता, रक्षा अध्ययन विभाग , एसएसवी कॉलेज

कॉलेज ने दी श्रद्धांजलि
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर एसएसवी पीजी कॉलेज के शिक्षकों व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सचिव सुरेश चंद्र संपादक, उप सचिव जोनी उर्फ अमित अग्रवाल छावनी वाले, डॉ. रामअवतार त्यागी, डॉ. सुबोध शर्मा, डॉ.आरपी सिंह, डॉ.सुशील सिद्धू, डॉ. सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed