फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कचहरी में दूषित पानी की आपूर्ति होने पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नगर पालिका में एई को दूषित पानी पिलाने का प्रयास करते अधिवक्ता - फोटो : HAPUR
कचहरी में दूषित पानी की आपूर्ति होने पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा
विज्ञापन

हापुड़। कचहरी परिसर में दूषित पानी की आपूर्ति होने से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। वह समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम के नहीं मिलने पर अधिवक्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार का एलान करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नगर पालिका पहुंचे और ईओ का घेराव शुरू कर दिया।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने बताया कि कचहरी परिसर में नगर पालिका की टंकी से ािपछले कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। हैंडपंपों से पीला पानी निकल रहा है। इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। अधिवक्ता बुधवार दोपहर दूषित पानी को बोतलों में भरकर एसडीएम दिग्विजय सिंह के कार्यालय पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने मिलने के लिए समय मांगा, लेकिन यहां तैनात कर्मचारियों ने एसडीएम के किसी जरूरी कार्य में व्यस्त होने की बात कहते हुए कुछ देर में आने को कह दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने एसडीएम कोर्ट का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अधिकारियों को किया दूषित पानी पिलाने का प्रयास
एसडीएम के नहीं मिलने पर अधिवक्ता नगर पालिका पहुंच गए। ईओ का घेराव करते हुए उन्होंने पूछा कि नगर पालिका की ओर से उनकी शिकायत का निस्तारण क्यों नहीं किया जा रहा है। हंगामा होता देख एई भी मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने ईओ और एई दोनों अधिकारियों को दूषित पानी पिलाने का प्रयास किया। सचिव रविंद्र निमेष ने बताया कि कचहरी के परिसर ही नहीं शहर के कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। मगर नगर पालिका के अधिकारी शिकायतों के बावजूद निस्तारण नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सफाई व्यवस्था भी बदहाल, गंदे पड़े हैं शौचालय
अधिवक्ताओं ने सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। इनका आरोप था कि कचहरी परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है। शौचालय बुरी तरह गंदे पड़े हैं। सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही हो रही है। हंगामा करने वालों में विनोद कुमार, मुकेश कुमार, नवनीत सहलोत, अभिलाश सिंह, शाह आलम, जगदीश प्रसाद, कुलदीप तोमर, रमेश जैन, साजिद, राजेंद्र कुमार, रमेश चंद्रा, श्यामबीर सिरौही, गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
ईओ के साथ पहुंचे एसडीएम
अधिवक्ताओं के लौटने के बाद एसडीएम दिग्विजय सिंह, ईओ एसके गौतम के साथ कचहरी पहुंचे और नया हैंडपंप लगाने के साथ शौचालय और सफाई व्यवस्था को चकाचक करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कोर्ट बहिष्कार की घोषणा को वापस ले लिया।
चल रही थी निर्वाचन संबंधी वीसी
जिस समय अधिवक्ता पानी की शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे थे, उस समय लखनऊ से निर्वाचन संबंधी वीसी चल रही थी, जिसमें डीएम सहित अन्य अधिकारी हिस्सा ले रहे थे। इसलिए अधिवक्ताओं से कुछ देर बाद मिलने के लिए कहा गया था। वीसी समाप्त होने के बाद खुद मौके पर पहुंचकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर समस्या का समाधान कर दिया है। - दिग्विजय सिंह, एसडीएम सदर

----
कचहरी परिसर में हैंडपंप से दूषित पानी की शिकायत लेकर अधिवक्ता आए थे। उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका की टीम को भेज दिया गया है। पानी के नमूने भी लिए गए हैं। जल्द ही समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा। - एसके गौतम, ईओ, नगर पालिका हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed