{"_id":"61af98148a1e3016547bde64","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2306453167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक यूनियन प्रांगण से चार ड्रम केरोसिन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक यूनियन प्रांगण से चार ड्रम केरोसिन बरामद
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित ट्रांसपोर्टनगर में ट्रक से बरामद हुये केरोसिन के ड्रमो की जानकारी करते एसडीएम।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक यूनियन प्रांगण से चार ड्रम केरोसिन बरामद
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित ट्रक यूनियन के प्रांगण में एक ट्रक और उसके पास से सात ड्रम बरामद किए गए, जिनमें तीन खाली थे। ड्रम में केरोसिन होने की संभावना है। फिलहाल ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है। केरोसिन को जांच के लिए भेजा जा रहा है।
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामलीला मैदान के सामने स्थित ट्रक यूनियन में एक ट्रक में केरोसिन भरे ड्रम रखे हुए हैं। सूचना पर उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ छापा मारा। इस दौरान एक ट्रक से सात ड्रम बरामद हुए। इनमें चार ड्रमों में केरोसिन जैसा तरल भरा हुआ था। गंध भी केरोसिन की ही थी, हालांकि इस बात की पुष्टि के लिए तरल का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
केरोसिन की तस्करी कहां से की जा रही थी और इसे यहां किस उद्देश्य के लिए लाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। ट्रक के मालिक का पता लगाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आसपास के लोगों ने बताया कि काफी दिनों से यहां इस प्रकार की गतिविधियां देखी जा रही थीं। टीम ने ट्रक व इससे बरामद केरोसिन को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।