{"_id":"61a70d4dc9b5610a00270f01","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2302456115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके छोडने के बहाने चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके छोडने के बहाने चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके छोड़ने के बहाने चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म
हापुड़। बाइक पर मायके छोड़ने के बहाने एक युवक ने महिला के साथ जंगल में ले जाकर चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव कुराना निवासी शहनूर से उसके परिजनों का परिचय था। जिसके कारण वह अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। दो जनवरी 2021 को उसे अपने मायके जाना था। इस दौरान शहनूर बाइक लेकर उसके घर पहुंचा और मायके छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि इसके बाद वह उसे जंगल स्थित एक सुनसान जगह ले गया।
आरोपी ने उसके गले पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी ने उसकी हजारों की नगदी व आभूषण भी ले लिए और फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अब तक दुष्कर्म करता आ रहा है। उत्पीड़न से परेशान होकर उसने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।