फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मंगेतर के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर की थी आकाश की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मंगेतर के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर की थी आकाश की हत्या
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ के गांव सिमरौली निवासी आकाश की हत्या उसकी मंगेतर के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार घटना का राजफाश कर दिया।
नगर कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता बाईपास के पास 26 नवंबर को आकाश की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव फेंककर आरोपी फरार हो गए थे। आकाश बाबूगढ़ में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दो युवक आकाश को बाइक पर बैठाकर ले जाते नजर आए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए बाबूगढ़ पुलिस के साथ साथ एसओजी की संयुक्त टीमों को लगाया गया था। आकाश का हाल ही में बेनीपुर निवासी युवती से रिश्ता तय हुआ था। जिस दिन उसकी मौत हुई, उस दिन युवती के परिजन शादी की तिथि तय करने के लिए आने वाले थे। पुलिस को शक हुआ तो युवती के मोबाइल नंबर की जांच की। पता चला कि मनीष की उससे पिछले छह माह से लगातार बात हो रही थी। दोनों में प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने सोमवार सुबह बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव वेनीपुर निवासी मुख्य आरोपी मनीष उर्फ मिंटू और रोबिन को कुचेसर चौपले से गिरफ्तार कर लिया। रोबिन आईआईटी का छात्र है, मनीष उर्फ मिंटू बीए फाइनल ईयर का छात्र है। दोनों से पूछताछ की गई तो मनीष उर्फ मिंटू ने बताया कि युवती की शादी आकाश से तय हो गई थी। इस वजह से युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था। प्रेमिका को पाने की चाहत में मनीष ने अपने दोस्त रोबिन के साथ आकाश को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

बिजली फिटिंग कराने के बहाने ले गए थे
घटना वाले दिन मनीष और रोबिन आकाश की दुकान पर पहुंचे और गांव बछलौता में बिजली फीटिंग का काम कराने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। बाईपास के पास खेतों में लेकर पहुंचे तो वहां महिलाएं काम कर रही थीं। महिलाओं को देखकर कुछ देर आरोपियों ने उसे बातों में उलझाए रखा और जैसे ही महिलाएं गईं, मनीष ने तमंचे से गोली मारकर आकाश की हत्या कर दी। इसके बाद उसका मोबाइल छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलावठी से खरीदा था तमंचा
आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा गुलावठी में किसी व्यक्ति से ख्ररीदा था, पुलिस ने तमंचा और खोखा भी बरामद कर लिया है। पुलिस तमंचा बेचने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed