फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

टीका लगाए बिना थमा दिया टीकाकरण का सर्टिफिकेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टीका लगाए बिना थमा दिया टीकाकरण का सर्टिफिकेट
विज्ञापन

हापुड़। टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कागजों में ही टीके लगाए जा रहे हैं। सोमवार को कोठीगेट स्थित अस्पताल में टीका लगवाने गए श्रमिकों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। बिना टीका लगाए ही कई को टीकाकरण का प्रमाण पत्र थमा दिया गया। यहां तक कि मोबाइल पर टीका लगने का मेसेज भी आ गया। इस मामले में हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम से शिकायत की है। हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के आह्वान पर सोमवार को सभी फैक्टरियों में टीकाकरण के लिए श्रमिकों की छुट्टी कर दी गई है। दिल्ली रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाली अच्छेजा निवासी ममता, अर्जुन नगर निवासी सरिता, राधिका कोठीगेट स्थित अस्पताल में टीका लगवाने के लिए पहुंची। ममता ने बताया कि करीब तीन घंटे इंतजार करने के बाद भी उन्हें टीका नहीं लगा लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण का सर्टिफिकेट बनाकर दे दिया। जिसमें दूसरे डोज के लिए 84 दिन का समय भी लिख दिया। वहीं टीका लगने का मेसेज मोबाइल पर आ गया। चिकित्सकों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने बुधवार को आने के लिए बोल दिया। यही स्थिति अन्य महिलाओं के साथ भी हुई। इससे परेशान श्रमिकों ने उद्यमियों से शिकायत की। हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण में एसोसिएशन पूरा सहयोग कर रही है। सभी श्रमिकों की टीका लगवाने के मंगलवार को फैक्टरियों में छुट्टी कर दी गई थी। लेकिन कुछ श्रमिकों को बिना टीका लगाए ही सर्टिफिकेट दे दिया गया। इसकी शिकायत डीएम से की गई है। टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं।

मामले की होगी जांच
बूथों पर पहुंचने वाले श्रमिकों को टीकाकरण संबंधी किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वह मामले की जांच कराएंगे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed