फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सुविधा शुल्क मांगने पर हंगामा, किसानों ने बैंक में की तालाबंदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सुविधा शुल्क मांगने पर हंगामा, किसानों ने बैंक में की तालाबंदी
विज्ञापन

हापुड़। कुचेसर रोड चौपला स्थित जिला सहकारी बैंक में केसीसी पर ऋण लेने गए किसानों से सुविधा शुल्क मांगने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक में तालाबंदी कर हंगामा किया। बैंक प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बैंक कर्मी द्वारा माफी मांगने पर किसान शांत हुए।

बैंक पहुंचे काफिल अहमद व साकिर हसन ने बताया कि वह केसीसी की फाइल पास कराने के लिए बैंक आए थे। कई दिन से सुविधा शुल्क के लिए उन्हें चक्कर लगवाए जा रहे थे। एक हजार रुपये देने के बावजूद उनका काम नहीं किया गया। फसल बुवाई के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। राहत नहीं मिलने पर किसानों ने इसकी सूचना भाकियू कार्यकर्ताओं को दी। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, जतिन चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान बैंक पहुंचे। अधिकारियों से वार्ता के बाद राहत नहीं मिलने पर किसानों ने बैंक में तालाबंदी कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई, बैंक के बाहर ही किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं वार्ता के लिए पहुंचे बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों को वहीं बैठा लिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाया। लेकिन किसान कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बैंक प्रबंधक द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने और पैसे लेने वाले कर्मचारियों की ओर से माफी मंगवाने पर ही किसान शांत हुए। इस संबंध में समिति के चेयरमैन से भी शिकायत की गई है। हंगामा करने वालों में रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, बिट्टू, परमेंदर, चौधरी समरपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, सोमेंद्र सिंह, रामटेक, इंद्रराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed