{"_id":"618c0ceca640ae79416a9407","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd229141430","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के लिए जा रहे युवकों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान के लिए जा रहे युवकों ने की फायरिंग
विज्ञापन
फायरिंग के बाद पुलिस चौकी पर हंगामा करते लोग
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान के लिए जा रहे युवकों ने की फायरिंग
हापुड़। गढ़ गंगा कार्तिक मेले के लिए जा रहे बुग्गी व बाइक सवार कुछ युवकों ने शहर में जमकर हुड़दंग किया। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी के पास मकानों के बाहर पेशाब करने का कुछ लोगों ने विरोध किया तो युवकों ने फायरिंग कर दी। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया।
गढ़ गंगा कार्तिक मेले के लिए बुधवार शाम बड़ी संख्या में बुग्गी में बाइक सवार लोग शहर से गुजरे। इस दौरान भैंसा बुग्गी दौड़ भी हुई और इनके साथ बाइक सवार युवकों ने जमकर हुड़दंग भी किया। गढ़ रोड पर नवीन मंडी के पास देर शाम कुछ युवक रिहायशी इलाकों में पेशाब करने लगे। इसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। लोग लामबंद हुए तो आरोपी फरार हो गए। लोगों ने नवीन मंडी के बाहर स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके अलावा पूरे हाईवे पर ऐसे युवकों का हंगामा रहा। वाहन चालकों से जगह जगह अभद्रता की गई।
सीओ एसएन वैभव पांडे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।