{"_id":"61897ac3456963225d35d464","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd229028617","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर अपलोड होंगी गढ़ गंगा मेले की गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर अपलोड होंगी गढ़ गंगा मेले की गतिविधियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेबसाइट पर अपलोड होंगी गढ़ गंगा मेले की गतिविधियां
हापुड़। गढ़ गंगा मेला मानचित्र पर आने के बाद इस बार ऑनलाइन होगा। पहली बार इसकी वेबसाइट बनाई गई है। मेले में आयोजित होने वाली बृज की होली, गजल, भजन संध्या और दूसरे कार्यक्रम इस वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। लोग कहीं से भी प्रतिदिन गंगा आरती के साथ इन कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा गढ़ गंगा कार्तिक मेले की वेबसाइट जारी की गई है। साइट कार्तिक मेला गढ़मुक्तेश्वर डाट काम फिलहाल ट्रायल पर है। इसपर गंगा मेले से संबंधित वीडियो, फोटो और गंगा आरती के अलावा नियमित रूप से होने वाले कार्यक्रमों को भी अपलोड किया जाएगा। लोग घर बैठे ही मेले के ताजा वीडियो, फोटो और इन कार्यक्रमों का आनंद घर बैठे ले सकेंगे। इसके अलावा मेले की लोकेशन गूगल मैप पर होगी। मेेले के सेक्टर भी गूगल मैप के माध्यम से खोज सकेंगे। ताकि मेले में आने वाले दूर दराज के श्रद्धालुओं का किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि मेले में 12 नंवबर को बृज की होली, 13 को गजल गायन, 14 को भजन संध्या, 15 को मैजिक शो, 16 को कामेडी शो, 17 को कवि सम्मेलन और 18 नवंबर को रागिनी का आयोजन किया जाएगा।