फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डेंगू के तीन और मरीज मिले, 166 पहुंची संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
hapur news
डेंगू के तीन और मरीज मिले, 166 पहुंची संख्या
विज्ञापन

हापुड़। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 166 पहुंच गई है। मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या से लोगों में दहशत है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रयास के बाद भी डेंगू, वायरल बुखार, टाइफाइड और मलेरिया बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में चल रहे विशेष संचारी अभियान भी काफी हद तक नाकाम साबित होता दिखाई दे रहा है। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों की भरमार है। अस्पतालों में बेड तक खाली नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक मिले डेंगू के मरीजों में से करीब 150 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 16 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह सभी मरीज भी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। जिले में लगातार मिल रहे मरीजों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में अफरातफरी मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed