{"_id":"617eee13737a74007b4571c8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2286851197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को बाजार गुलजार, हुआ करोड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को बाजार गुलजार, हुआ करोड़ों का कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बाजार गुलजार, हुआ करोड़ों का कारोबार
हापुड़। पंच महोत्सव से पहले मिले रविवार के अवकाश का लोगों ने त्योहार की खरीदारी करने में उपयोग किया। बाजार में ग्राहकों के उमड़ने से सभी बाजारों में रौनक दिखी। इलेक्ट्रानिक सामान, क्रॉकरी, कपड़े, मोबाइल, डेकोरेशन की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। जिल में 20 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ग्राहकों की भीड़ के चलते बाजारों में जाम की स्थिति भी बनी।
पिछले कुछ दिनों से बाजार सूने थे। खरीदार भी कम निकल रहे थे। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बाजारों की रौनक लौट आई। बड़ी संख्या में लोग घरों से बाजारों के लिए बाहर निकले। रेलवे रोड, बुलंदशहर रोड, फ्रीगंज रोड, गोल मार्केट, साधना मार्केट, चंडी मंदिर रोड, स्वर्ग आश्रम रोड, मंडी पाटिया सहित प्रमुख बाजारों में भीड़भाड़ रही। लोगों ने इलेक्ट्रानिक सामान जैसे टीवी, वॉशिंग मशीन, एलईडी के साथ-साथ रंगीन झालरों को भी खरीदा। यही आलम सुबह से शाम तक रेडीमेड गारमेंट के शोरूमों पर भी रहा। फ्रीगंज रोड व रेलवे रोड पर शोरूम झालरों और रोशनी में नहाए भी नजर आए।
--
खूब बिके चांदी कि सिक्के और लाइटिंग का सामान
दिवाली पर घरों को सजाने के साथ-साथ रंगोली भी बनाई जाती है। सूरी इलेक्ट्रानिक्स के संचालक जगदीश सूरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाजार सूना था, लेकिन रविवार को हालात कुछ बेहतर रहे। लोग बिजली की झालरों और दूसरे प्रकार के सजावटी सामान के लिए घरों से निकले। सराफा बाजार में भी भीड़ रही। सोने के सिक्कों की लोगों ने खरीदारी की। एक अनुमान के अनुसार करीब एक हजार चांदी के सिक्के लोगों ने खरीदे।
विज्ञापन
---
छह करोड़ के वाहनों की बुकिंग और खरीद
दीवापली पर नए वाहन खरीदने वालों की भी धूम है। हालांकि वाहनों की खरीद धनतेरस और दीपावली पर होगी, लेकिन बुकिंग के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। एजेंसी संचालकों के अनुसार जिले की एजेंसियों पर अभी तक करीब छह करोड़ के वाहनों की खरीद या बुकिंग हो चुकी है।
जाम से परेशान हुए लोग
रविवार को बाजारों में भीड़ के कारण जाम की स्थिति रही। लोगों को दुपहिया वाहनों को लेकर बाजारों से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर चौराहों पर भी जाम जैसे हालात रहे।