{"_id":"617ee9df02e38b58e70d9ed4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd228684915","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अलर्ट
विज्ञापन
हापुड़ स्टेशन पर जांच करती पुलिस
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी
हापुड़। हापुड़ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद जिले की पुलिस अलर्ट हो गई है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने सघन चेकिंग भी चलाया। डॉग स्क्वॉयड भी मौजूद रहा।
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि शनिवार को उन्हें डाक के माध्यम से एक पत्र मिला। इसमें हापुड़ खुर्जा, फिरोजाबाद समेत करीब आधा दर्जन रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कुछ धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की बात लिखी गई है। उन्होंने आननफानन में इस पत्र की सूचना एसपी हापुड़ सहित रेलवे हेडक्वार्टर, आरपीएफ, जीआरपी को दी। इस पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए। जिले की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। रविवार शाम डॉग स्क्वायड के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ स्टेशन पर संदिग्ध लोगों, सामान और वाहनों की चेकिंग की। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा और सीओ वैभव पांडेय के अलावा रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) कमांडर नरेंद्र कुमार और जीआरपी प्रभारी नीरज त्यागी मौजूद रहे।
कोट्स
रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पत्र उन्हें मिल चुका है। जरूर यह किसी शरारती तत्व की हरकत है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।